समस्तीपुर, अप्रैल 4 -- वारिसनगर। प्रखंड क्षेत्र में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस महत्वपूर्ण कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। जनगणना चार्य अधिकारी सह बीडीओ अजमल परवेज ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना कार्य के लिए कुल 353 प्रगणक, 62 सुपरवाइज़र, 35 रिजर्व प्रगणक एवं 6 रिजर्व सुपरवाइज़र की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी कर्मियों को प्रशिक्षित करने हेतु 13 अप्रैल से बीटी उच्च विद्यालय, किशनपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए कुल 11 बैच बनाए गए हैं, जिसमें प्रत्येक बैच को तीन दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान जनगणना से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।बीडीओ ने बताया कि इस बार जनगणना की पूरी प...