वारिसनगर में किसान महासभा का प्रखंड सम्मेलन संपन्न
समस्तीपुर, अगस्त 17 -- वारिसनगर। डरसूर पंचायत में अखिल भारतीय किसान महासभा का प्रखंड सम्मेलन संपन्न हुआ। अध्यक्षता नंद किशोर यादव ने की। सम्मेलन की शुरुआत शहीद वेदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उद्घाटन करते हुए जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार ने कहा कि सरकार की कृषि नीतियों से किसानों के हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने और किसानों के कर्ज माफ करने की मांग की। सम्मेलन में 13 सदस्यीय नई प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। चंद्रेश्वर राय अध्यक्ष, सुनील कुमार राय सचिव, जीवछ सहनी उपाध्यक्ष और रविंद्र मंडल सह सचिव चुने गए। वहीं नंद किशोर यादव, वैद्यनाथ राय, जगदीश चौधरी, लाल बाबू राय, राज करण राय, लक्ष्मी साह व शिव सागर शर्मा को सदस्य चुना गया। समापन भाषण भाकपा माले के प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान ने किया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.