समस्तीपुर, अप्रैल 11 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के वारिसनगर बाजार में नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पंकज कुमार को हिरासत में लिया। बताया जाता है कि वह मनियारपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति का मेडिकल जांच कराने के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...