गोरखपुर, जून 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। रत्न मेमोरियल पब्लिक स्कूल (रैम्पस) में सोमवार को तीन दिवसीय रैम्पस प्रीमियर लीग का उद्घाटन विद्यालय के प्रबन्धक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच टाइटन्स टीम और वारियर्स टीम के बीच में सम्पन्न हुआ, जिसमें वारियर्स टीम ने जीत हासिल किया। वारियर्स टीम के अबीर श्रीवास्तव को मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिन का दूसरा मुकाबला चैलेन्जर्स टीम और चार्जर टीम के मध्य खेला गया, जिसमें चार्जर टीम ने जीत हासिल की। इस मुकाबले में चार्जर टीम के शिवम चन्द्र को मैन आफ द मैच चुना गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ब्लास्टर टीम बनाम डेडेविल्स टीम की छात्राओं की प्रतियोगिता रही, जिसमें ब्लास्टर टीम की छात्राओं ने जीत हासिल की एवं ब्लास्टर टीम की साक्षी को मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। यह भी प...