मथुरा, फरवरी 25 -- मथुरा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर रंगभरी एकादाशी पर आयोजित होने वाली लठामार होली उत्सव के लिए मंगलवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम वाराणसी से प्रसाद व गुलाल यात्रा पूरे श्रद्धा भक्ति के साथ यहां श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंची। जहां पर मंदिर के व्यवस्थापक व सेवायतों ने श्रद्धा भक्ति से प्रसादी यात्रा का बाल कृष्ण के आंगन में स्वागत किया। इस यात्रा के दर्शन करके श्रीकृष्ण के भक्त भी अभिभूत हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से होली महोत्सव के लिए वृहद मात्रा में रंग, गुलाल, अबीर,वस्त्र, फल, पुष्प आदि अनेकानेक सामग्री सुसज्जित वाहन से यहां पहुंची। जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारी, पूजाचार्य एवं भक्तों ने जन्मस्थान के मुख्य गेट पर सजयोल, मृदंग, म...