वाराणसी से निकली नाराज किशोरी जंक्शन पर मिली
प्रयागराज, जुलाई 8 -- वाराणसी की एक किशोरी घर से नाराज होकर निकल गई थी। प्रयागराज जीआरपी ने उसे जंक्शन पर बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि वाराणसी की रहने वाली किशोरी नाराज होकर घर से निकलकर जंक्शन पहुंच गई है। सूचना मिलते ही टीम ने सर्च अभियान चलाया। पैसेंजर हाल से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। बाद में किशोरी को उसके पिता संतोष कुमार झा, निवासी वाराणसी के हवाले कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.