प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 19 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से बाइक यात्रा गुजरात जा रही है। मोदी के कर्मभूमि वाराणसी से चली बाइक यात्रा गुजरात के बड़नगर तक जाएगी। भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन ने सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होने कहा पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जनमानस से अधिकाधिक पौधे रोपित करने की अपील किया। इस मौके पर सदस्य क्षेत्रीय कार्यकारिणी अशोक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पवन गौतम, जय भगवान पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, रवि सिंह, रवीन्द्र पटेल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प बाइक यात्रा प्रतापगढ़ से रायबरेली को रवाना यह भी पढ़ें- बाइक सेवा यात्रा का घूरपुर ...