बस्ती, अप्रैल 20 -- कप्तानगंज। सामाजिक सरोकार का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए ग्राम परसपुरा निवासी कुशाग्र उपाध्याय ने वाराणसी से गंगोत्री तक 15 सौ किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। करीब 100 दिनों तक चली इस चुनौतीपूर्ण यात्रा का उद्देश्य लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कुशाग्र ने बताया कि शुरुआत में 20 किलो के बैग के साथ चलना बेहद कठिन रहा, लेकिन धीरे-धीरे लोगों के सहयोग और समर्थन से उनका हौसला बढ़ता गया। पहाड़ी क्षेत्रों में भोजन और ठहरने की कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- तोरपा का सूरज 2300 किमी पैदल चलकर तीर्थयात्रा से लौटा, हुआ स्वागत कप्तानगंज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कुशाग्र आम जनमानस से अपील पर्यावरण संरक्षण की अपील ...