लखनऊ, जून 8 -- संत कबीर टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क योजना के तहत वाराणसी समेत पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क विकसित होंगे। इसके लिए 326 एकड़ से अधिक भूमि चिह्नित कर ली गई है। भूमि हस्तांतरण को मंजूरी भी दी जा चुकी है। वाराणसी के अलावा अमरोहा, बरेली, संत कबीरनगर और बिजनौर में बड़े टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- यूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, पांच जिलों को लेकर योगी सरकार का बड़ा प्लानटेक्सटाइल पार्क के लिए भूमि आवंटन वाराणसी के रामना में 75 एकड़, अमरोहा में 79.825 एकड़, बरेली के बहेड़ी में 79.580 एकड़, संत कबीरनगर के मगहर में 39.490 एकड़ तथा बिजनौर के नगीना में 52.910 एकड़ भूमि पर पार्क विकसित होंगे। सभी परियोजनाएं सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर विकसित होंगी। इससे काफी संख्या में रोजगार मिलेंगे। य...