लखनऊ, अगस्त 11 -- उत्तर प्रदेश में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के स्वास्थय विभाग में देर रात तबादला एक्सप्रेस चली। शासन ने वाराणसी और संतकबीर नगर में नए मुख्य चिकित्साधिकारियों (सीएमओ) की तैनाती कर दी। वहीं आठ चिकित्साधिकारियों को सीएमएस बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव रवि रंजन ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड के अधिकारी डा. नरेंद्र प्रताप सिंह को वाराणसी का नया सीएमओ बनाया गया है। वे अभी मिर्जापुर मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य में संयुक्त निदेशक पद पर तैनात थे। लखनऊ के वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय में तैनात वरिष्ठ परामर्शदाता डा. संजय कुमार दोहरे को सिद्धार्थनगर का नया सीएमओ नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय च...