सोनभद्र, अप्रैल 11 -- रेणुकूट/हाथीनाला हिन्दुस्तान टीम। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम ट्रक और हाइवा की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में दो लोग जिंदा जल गए। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार, एक हाइवा राख लादकर रेणुकूट की ओर से डाला जा रहा था, जबकि डाला की ओर से एक ट्रक अमूल दूध लादकर रेणुकूट की तरफ जा रहा था। हथवानी के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और तुरंत आग लग गई। सूचना मिलते ही हाथीनाला और रेणुकूट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.