उन्नाव, सितम्बर 21 -- परियर संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान जन सेवा से राष्ट्र सेवा के तहत सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बाइक रैली निकली गई।वाराणसी-वडनगर सेवा यात्रा का सोमवार को परियर में भव्य स्वागत किया गया। सेवा यात्रा के परियर पहुंचने पर बाबा बलखंडेश्वर महादेव मंदिर विकास सेवा समिति के अध्यक्ष रविशंकर मिश्रा ने सैकड़ों युवकों के साथ यात्रा में बाइक पर सवार लोगों का स्वागत किया। इस दौरान चार बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया गया। पुष्पवर्षा होते ही मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल बन गया। इसके बाद सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बाबा बलखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- भाजपा की सेवा संकल्...