लखनऊ, मार्च 5 -- उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 20401 वाराणसी-लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के समय में संशोधन किया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि नया समय 07 अप्रैल से लागू होगा। संशोधित समय सारिणी के तहत यह ट्रेन अब वाराणसी कैंट से सुबह 05:40 बजे प्रस्थान करेगी। रास्ते में जौनपुर सिटी (06:49), सुल्तानपुर (07:58) और निहालगढ़ (08:39) जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए यह ट्रेन सुबह 10:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...