वाराणसी, मई 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी से लखनऊ जाने वाली स्पेशल ट्रेन गुरुवार से एक्सप्रेस बनकर चलने लगी। कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर-7 पर आयोजित समारोह में सुबह 6.20 बजे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा और कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। राज्यमंत्री ने कहा कि इस ट्रेन के संचालित होने से न सिर्फ यात्रियों-श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी बल्कि व्यापार, शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यह ट्रेन बाबतपुर, जौनपुर जंक्शन, शाहगंज जंक्शन, मालीपुर, अकबरपुर, गोसाईगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, रुदौली, दरियाबाद, बाराबंकी जंक्शन होते हुए दोपहर 12.20 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंची। यह भी पढ़ें- एक्सप्रे...