नई दिल्ली, अगस्त 30 -- रेलवे ने दो बंदे भारत ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया है। भारतीय रेलवे के मुताबिक, वाराणसी-रांची (ट्रेन नंबर 20888) और वाराणसी-देवघर (ट्रेन नंबर 22500) वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। नॉर्दर्न रेलवे की ओर से किया गया यह नया टाइम-टेबल 2 सितंबर 2026 से लागू होगा। रेलवे ने कहा है कि वाराणसी-रांची वंदे भारत और वाराणसी-देवघर वंदे भारत ट्रेनों के यात्रीगण अब नई टाइमिंग के अनुसार, यात्रा प्लान करें।वाराणसी-रांची वंदे भारत की नई टाइमिंग क्या? वाराणसी-रांची वंदे भारत (Varanasi Ranchi Vande Bharat) यानी ट्रेन नंबर 20888 जो वाराणसी से 16:05 बजे प्रस्थान करती है। 2 सितंबर से इसकी टाइमिंग बदल जाएगी। अब यह ट्रेन 2 सितंबर से वाराणसी से 15:55 बजे प्रस्थान करेगी। वाराणसी के आगे के शेड्यूल में कोई बदलाव नह...