वाराणसी यूपी कॉलेज में छात्र के हत्यारोपी ने खुद को बताया माफिया, मर्डर के इरादे से पिस्टल लेकर पहुंचा
वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 21 -- वाराणसी यूपी कॉलेज में मर्डर का आरोपी मंजीत सिंह चौहान काफी मनबढ़ किस्म का है। उसके खिलाफ मारपीट के मामले में शिवपुर थाने में एक मुकदमा भी दर्ज है। अपने इंस्टाग्राम पर उसने एक दिन पहले ही एक स्टोरी लगाई थी, जिसमें बाहुबली का गाना लगा रखा था। अपनी फोटो के साथ 'मंजीत माफिया' लिखा था। उसके सामने पिस्टल की इमोजी लगाया था। इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट किए गए अधिकतर फोटो, टैगलाइन, कैप्शन और गानों के जरिये अपने आपको मनबढ़ दर्शाता था।हत्या के इरादे से ही आया था आरोपी आरोपी हत्या के इरादे से ही आया था। पुरानी खुन्नस के बीच हालिया विवाद के बाद मंजीत ने सूर्य प्रताप सिंह की हत्या की साजिश रची। बताया जा रहा है कि इसके लिए उसने पिस्टल खरीदी। वह हत्या के इरादे से ही पिस्टल लेकर कॉलेज पहुंचा था। उसने तब तक गोली मारी, जब उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.