लखनऊ, जनवरी 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश कैबिनेट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्डों में सीवर लाइन के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस पर 266.49 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कैबिनेट ने वाराणसी के दुर्गाकुण्ड, नरिया सरायनंदर, जोल्हापुर उत्तरी एवं भेलूपुर वार्ड में सीवर लाइन के निर्माण को मंजूरी दी है। इसके लिए भारत सरकार 63.93 करोड़ रुपये खर्च करेगी। वहीं राज्य सरकार को 171.35 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। वहीं निकाय द्वारा 20.45 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। सेंटेज के रूप में 10.74 करोड़ रुपये का खर्च राज्य सरकार को उठाना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.