वाराणसी, अगस्त 24 -- Varanasi Cyber Crime: यूपी के वाराणसी में साइबर ठगी के बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने 116 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दो फीसदी कमीशन का लालच देकर उनके नाम पर फर्म और बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद खातों की चेकबुक, पासबुक और एटीएम समेत अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर ठगी की रकम का लेनदेन करते थे। जांच में ऐसे 41 बैंक खातों से जुड़ी 143 शिकायतें सामने आई हैं। एसीपी साइबर अपराध विनय द्विवेदी ने पुलिस लाइन में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के रोहतास जिले के डिही (शिवसागर) निवासी नीतीश पांडेय का गिरोह का सरगना है। वह करौंदी स्थित विवेकानंदपुरम कॉलोनी की आदित्य रेजीडेंसी में रहता था। दुर्गाकुंड के कबीरनगर का...