मुजफ्फर नगर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरनगर। जनपद के पचेंडा बाइपास पर वाराणसी में हुई रेशलिंग प्रतियोगिता में विभिन्न पदक जीतकर लौटे पहलवानों का स्वागत हुआ। पहलवानों का सम्मानित किया। शहीद बचन सिंह व स्व. अरुण पहलवान अखाडा सेवा समिति ने शनिवार को पहलवना का स्वागत कर सम्मनित किया। युद्धिष्ठर पहलवान ने बताया कि 31 मार्च से दो अप्रैल 2026 को हुए अंडर 20 उत्तर प्रदेश रेशलिंग एसोसिएशन वाराणसी अखाड़े के तीन पहलवानों ने मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इसमें 74 किलो में हिंमाशु ने पहला स्थान प्राप्त कर स्वण पदक जीता। वहीं गामिनी पहलवान ने 55 किलो वर्ग में पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं हर्षिता तोमर ने 53 किलोवर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करते पर सिल्वर मेडल जीता है। पचेंडा बाईपास पर पहलवानों का ढ़ाल नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ। स्वागत करने ...