वाराणसी में मिला ऑर्डर तो 17% उछल पड़ा यह शेयर, Rs.400 की ओर बढ़ेगा भाव?
नई दिल्ली, जून 8 -- EMS share price: वेस्ट मैनेजमेंट की कंपनी EMS लिमिटेड के शेयर में सोमवार को तूफानी तेजी देखी गई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यह शेयर करीब 17% उछलकर Rs.340.35 प्रति शेयर के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। शेयर में यह तेजी ऐसे समय में आई जब कंपनी को UP जल निगम (अर्बन) से बड़ा ऑर्डर मिला है। आइए डिटेल जान लेते हैं।ऑर्डर की डिटेल? EMS लिमिटेड को UP जल निगम (अर्बन), वाराणसी से सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (L-1) का दर्जा मिला है। यह दर्जा वाराणसी नगर निगम के चार वार्ड- शिवपुरवा, तुलसीपुर, बिरदोपुर और काजीपुरा में सीवर नेटवर्क और घरों में कनेक्शन बनाने के काम के लिए मिला है। ये वार्ड सीवरेज इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए पहचाने गए 18 समस्याग्रस्त वार्डों का हिस्सा हैं। यह भी पढ़ें- LPG संकट के बीच अडानी को मिला इस गैस का ठेका,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.