वाराणसी, जुलाई 16 -- सतर्कता अधिष्ठान ने बुधवार शाम चेतगंज स्थित जीएसटी (राज्य) सेक्टर-6 की उपायुक्त अंबिका को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि जीएसटी फाइल के निस्तारण के लिए रुपये मांगे थे। मूलरूप से फतेहपुर के धाता की रहने वाली अंबिका का चार माह बाद रिटायरमेंट है। बजरडीहा के लखरांव के ब्लैक स्मिथ इंडस्ट्रीज प्रा.लि. के निदेशक अजय कुमार मौर्य ने इस बारे में शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि फरवरी 2023 के रिटर्न तथा जीएसटी (राज्य) के आगणन के संबंध में कम्पनी की फाइल के स्पष्टीकरण/निस्तारण के लिए उन्हें बार-बार टरकाया जा रहा है। उपायुक्त उनसे 50 हजार रुपये रिश्वत मांग रही हैं। लिखित शिकायत के बाद आंतरिक स्तर पर जांच कराई गई। ट्रैप टीम ने चेतगंज में दादा रेस्टोरेंट के पास बुधवार को शिकायतकर्ता अजय कुमार मौर्य से 50 ह...