वाराणसी में बाढ़ से पहले ही गंगा में छोटी-बड़ी सभी नावों पर रोक, केवल क्रूज चलेंगे, क्यों फैसला?
वाराणसी, अगस्त 10 -- वाराणसी में गंगा चेतावनी बिंदू या खतरे के निशान से काफी दूर हैं लेकिन छोटी-बड़ी सभी नावों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। इस प्रतिबंध के पीछे तेज हवाओं और गंगा में उठ रही लहरों को कारण बताया गया है। रविवार को गंगा का जलस्तर पूरे दिन स्थिर रहने के बाद शाम में धीमी रफ्तार से बढ़ने भी लगा है। फिलहाल आधा सेमी प्रति घंटा से भी कम की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। वाराणसी में पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण यहां के गंगा घाट और नाव की सवारी है। नाव संचालन पर रोक से पर्यटकों के साथ ही नाविकों को भी निराश होना पड़ रहा है। सावन में बड़ी संख्या में बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने श्रद्धालु भी काशी आ रहे हैं। पूरी तरह नाव पर ही निर्भर रहने वाले परिवारों के सामने संचालन बंद होने से कई तरह की परेशानी खड़ी हो जाती है। वाराणसी में चेतावनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.