वार्ता, मार्च 22 -- Varanasi News: उत्तर प्रदेश से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित भुल्लनपुर हरिहरपुर इलाके में शनिवार शाम एक चौंकाने वाली घटना में प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) के एक जवान ने सब्जी विक्रेता दंपति पर लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी जवान की भी जमकर पिटाई कर दी। तीनों घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं, सिर में चोट लगने से महिला की हालत नाजुक है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महाराजगंज जिले के औराई थाना क्षेत्र के रहने वाले राधेश्याम और उनकी पत्नी गीता देवी उद्देश्यनगर में किराए पर रहकर भुल्लनपुर हरिहरपुर में सब्जी बेचते हैं। शनिवार शाम पीएसी जवान आशुतोष कुमार सिंह सब्जी खरीदने उनकी दुकान पर पहुंचा, जहां किस...