वाराणसी, अप्रैल 6 -- Varanasi News: वाराणसी में नाव पर बिरयानी पार्टी के बाद अब बीयर पार्टी का वीडियो वायरल हो गया। एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें गंगा में कई सारी नाव दिख रही हैं। एक नाव पर लोगों ने डीजे भी लगा रखा है, जिस पर गाने पर बजाए जा रहे हैं। इसके अलावा नाव पर बैठकर कुछ लोग बीयर पार्टी भी करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो कब का और कहां का है इसको लेकर हिंदुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस ने भी वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है। सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। चिह्नित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि पिछले रविवार को अष्टमी के दिन हर वर्ष की भांति नाविकों द्वारा अदलपुरा स्थित शीतला धाम में बधावा ले जा...