वाराणसी में आंबेडकर झंडा उतार केसरिया लगाने पर बवाल, प्रदर्शनकारियों के पथराव में ACP घायल
संवाद, अप्रैल 17 -- वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में बाबा बटुक भैरवनाथ के गेट से आंबेडकर का झंडा उतारकर रामनवमी का केसरिया ध्वज लगाए जाने को लेकर दलित समाज के लोग दूसरे दिन शुक्रवार को भी सड़क पर उतर आए। सड़क जाम करते हुए नारेबाजी और उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पत्थरबाजी की गई, जिसमें एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना जख्मी हो गए। मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात है। तनाव की स्थिति बनी हुई है। आंबेडकर जयंती के दिन दलित समाज के लोगों ने जुलूस के दौरान बाबा बटुक भैरवनाथ के गेट के ऊपर झंडा लगा दिया था।आंबेडकर का झंडा उतारने पर बवाल गुरुवार सुबह लोगों ने देखा कि झंडा उतर गया है। इसे लेकर लोग गांव के सामने जुटे और सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर सोलापुर थाने की पुलिस पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.