जौनपुर, अप्रैल 3 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी विकास खंड के स्मार्ट गांव नाथूपुर को वाराणसी मंडल में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवार्ड के साथ दो लाख रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही गांव को मुख्यमंत्री अवार्ड के साथ 18 लाख रुपये की धनराशि भी मिली। कुल मिलाकर 20 लाख की धनराशि से ग्रामपंचायत कार्यालय का डिजटलीकरण होगा। ग्रामीणों की सुविधाओं में इजाफा होगा। ग्राम पंचायत के अधिकारियों ने प्रसंनता व्यक्त की और कहा कि पूरे प्रदेश में प्रत्येक मंडल से एक गांव का चयन किया गया। जिसमें वाराणसी मंडल का सिरकोनी विकास खंड के नाथूपुर गांव को राम मनोहर लोहिया अवार्ड के साथ दो लाख रुपये की धनराशि मिली। जहां पांच वर्षों में विकास कार्य अधिक हुए थे। एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर ने बताया कि नाथूपुर गांव का अवार्ड के साथ दो लाख रुपये ग्र...