अयोध्या, अप्रैल 4 -- अयोध्या, संवाददाता। खेल निदेशालय के तत्वावधान में डॉ.भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्री क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की वर्ष 2026-27 में विभिन्न खेलों में आवासीय क्रीड़ा आवासों में प्रवेश के उद्देश्य से टेबल टेनिस बालक बालिका और फुटबाल बालक प्रदेशीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। तीन से छह अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का पहला प्रदेशीय चयन ट्रायल में प्रदेश के सभी मंडलों के करीब सवा सौ खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मैच आजमगढ़ मंडल और वाराणसी मंडल के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी मंडल ने आजमगढ़ मंडल को 4-0 से पराजित कर मैच जीत लिया। इसके पहले प्रतियोगिता का उदघाटन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी फुटबाल शम्शी रजा ने किया। पुरूषोत्तम क्रीड़ाधिकारी रायबरेली ने ...