वाराणसी, सितम्बर 5 -- वाराणसी। 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता 16 से 19 सितंबर तक मुरादाबाद मंडल में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग की बालक बालिका टीम हिस्सा लेगी। डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल, बड़ालालपुर में शुक्रवार को वाराणसी मंडल की टीम के लिए चयन परीक्षण हुआ। मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह के अनुसार चयन परीक्षण में 205 बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इनमें 84 बालिकाएं थीं। वाराणसी के अलावा गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली के खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शनिवार को खिलाड़ियों के कागजात का परीक्षण किया जाएगा। उसके बाद फाइनल सूची जारी होगी। मुरादाबाद जाने से पहले वाराणसी मंडल का शिविर लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...