मऊ, जुलाई 1 -- मऊ, संवाददाता। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर हर साल जागरूकता अभियान चलाया जाता है। साथ ही पूरी सख्ती के साथ यातायात नियमों को पालन करवाने का दावा किया जाता है लेकिन इसके बावजूद सड़क हादसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। हालात यह हैं कि वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में जिले में 133 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 80 लोगों की मौत हो गई, जबकि 99 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। मृतकों में करीब 80 प्रतिशत युवा हैं। तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण लगभग हर दूसरे दिन किसी न किसी परिवार का चिराग बुझ रहा है। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिवर्ष यातायात सुरक्षा अभियान चलाया जाता है। अभियान के दौरान स्कूल-कॉलेजों में गोष्ठियां, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित कर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जा...