संतकबीरनगर, मार्च 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के कटार सोयम गांव निवासी दंपति ने वाराणसी में एक परिवार के लोगों को विश्वास में लेकर प्रलोभन देने के बाद लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। कोर्ट में उपस्थित न होने पर वाराणसी पुलिस ने आरोपी के घर पहुंच कर नोटिस चस्पा की।एसआई रामअजोर ने बताया कि धनघटा क्षेत्र के कटार सोयम निवासी प्रवीण शुक्ला व उनकी पत्नी विनीता शुक्ला ने वाराणसी के सारनाथ की रहने वाली दिव्या राय को विश्वास में लेकर और प्रलोभन देकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में पीड़ित ने असलियत की जानकारी होने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। तभी से पुलिस कटार सोयम निवासी प्रवीण शुक्ला व उनकी पत्नी विनीता शुक्ला की तलाश कर रही है, लेकिन आरोपी दंपति का कुछ पता नहीं ...