वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 2 -- काशी ने रविवार को चीन को पछाड़कर पौधरोपण में विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। डोमरी सूजाबाद क्षेत्र में लगभग 350 बीघे भूमि पर करीब एक घंटे के भीतर दो लाख 51 हजार 446 पौधे रोपे गए। इससे पहले चीन ने वर्ष 2018 में हेनान प्रांत में एक घंटे में एक लाख 53 हजार 981 पौधे रोपकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। ड्रोन कैमरों, डिजिटल काउंटिंग सिस्टम और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हर गतिविधि की बारीकी से निगरानी की गई। पौधरोपण की प्रक्रिया को सेक्टरवार विभाजित किया गया था, ताकि गिनती में कोई त्रुटि न हो। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम के जज ऋषिनाथ और निश्चल बरोत ने नए विश्व रिकॉर्ड की आधिकारिक घोषणा की और कार्यक्रम स्थल पर महापौर अशोक कुमार तिवारी को प्रमाण पत्र प्रदान किया।ग्रीन एरिया बढ़ाने के लिए पौधारोपण की पहल नगर नि...