वाराणसी, अप्रैल 24 -- दालमंडी सड़क चौड़ीकरण के दायरे में नई सड़क स्थित लंगड़ा हाफिज मस्जिद भी आ रही है। यह मस्जिद करीब दो सौ साल पुरानी बताई जाती है। इसका प्रबंधन अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के पास है। पीडब्ल्यूडी ने भवनों के चिह्नांकन में मस्जिद पर भी लाल निशान लगाया है। इसके अगले हिस्से की 20 फीट जमीन चौड़ीकरण के दायरे में है। खास यह कि मस्जिद नजूल की जमीन पर है। राजस्व विभाग और नगर निगम के संयुक्त सत्यापन में इसकी पुष्टि हुई है। जिला प्रशासन की पहल पर नगर निगम ने इसे खाली करने का नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू दी है। पीडब्ल्यूडी के रिकॉर्ड के मुताबिक सड़क चौड़ीकरण में वक्फ की आठ संपत्तियां आ रही हैं। इनमें छह मस्जिदें हैं। लगड़ा हाफिज मस्जिद भी इनमें शामिल है। राजस्व विभाग ने दस्तावेजों की जांच में इसके नजूल की जमीन पर बने होने का खु...