वाराणसी, जून 30 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। वाराणसी जोन के डीआईजी वैभव कृष्ण की पहल पर नौगढ़ (चंदौली) के पंडी गांव के 50 लोगों का सोमवार को एक बड़ा सपना पूरा हो गया। पुलिस विभाग के मिशन शक्ति अभियान के तहत गांव की 40 महिलाएं और 10 पुरुषों ने बाबा काशी विश्वनाथ, संकटमोचन मंदिर, दुर्गाकुंड मंदिर का न सिर्फ दर्शन पूजन किया, बल्कि शहर भी घूमा। शॉपिंग की। रेस्टूरेंट में भोजन भी किया।

प्रयास का विवरण डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि गत दिनों नौगढ़ क्षेत्र का दौरे किया था। इस बीच वह पंडी गांव पहुंचे थे। गांव में घंटों समय बिताया और महिलाओं-पुरुषों से बातचीत की। डीआईजी को पता चला कि आज तक उन्होंने शहर नहीं देखा है। उन्होंने काशी विश्वनाथ समेत कई मंदिरों में दर्शन करने और शहर घूमने की इच्छा जताई।

यात्रा की व्यवस्था इस पर डीआईजी ने मिशन शक्ति के तहत ...