जौनपुर, अप्रैल 5 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी विकास खंड क्षेत्र में हौज टोल प्लाजा के पास शुक्रवार की रात बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का वाराणसी जाते समय बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में अध्यापकों ने स्वागत किया। हौज टोल प्लाजा के पास शिक्षामंत्री का काफिला रोक कर बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल और खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह और शिक्षकगण के साथ मौके पर निजी विद्यालय के प्रबंधकों ने उन्हें फूल माला और बुके देकर स्वागत किया। शिक्षा निजी विद्यालय सिरकोनी के ब्लाक अध्यक्ष विमल कुमार दुबे, परमेश्वर निषाद, प्रवीण चौहान, निखिल कुमार मिश्र, इजहार हुसैन, अध्यापकों में प्रवीण सिंह, गौरव सिंह, कपिलदेव यादव, दिनेश कुमार प्रजापति सहित अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...