गाजीपुर, मार्च 22 -- गाजीपुर (मरदह)। वाराणसी गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज के पास शनिवार की देर रात मऊ की तरफ आ रही ट्रक अनियन्त्रित डिवाइडर तोड़ते हुए ढाबे में घुस गया। ढाबे के सामने खड़ी दो कारों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे दोनो कार क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना के समय कोई ट्रक के चपेट में नही आया, जिससे वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। ढाबे में घुसने के दौरान ट्रक के सामने ढाबे पर रखा गया विद्युत ट्रान्सफर के अवरोध के कारण ट्रक रुक गयी। ट्रक चालक निवासी सरैनी थाना महुली ,खलासी दुर्घटना में शनि कुमार निवासी परसिया थाना हरपुर जिला संतकबीरनगर चोटिल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक खलासी को हिरासत में लिया है। ट्रक चालक ने बताया कि झपकी आने से हादसा हुआ है। बताया कि बिहार से पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के रास्ते होकर बालू लाने खाली गा...