मऊ, जनवरी 5 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत अमिला रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर एसयूवी और ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर में एसयूवी के पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर गया। कुछ देर बाद गिरा लोहा ट्रेलर के चक्के से उछल कर एक युवक के पेट में लग गया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार चल रहा है। दोहरीघाट थाना अंतर्गत अमिला रेलवे स्टेशन के पास मऊ की ओर से आ रही एक एसयूवी को पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से एसयूवी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसका लोहे का बंपर गार्ड टूटकर फोरलेन पर गिर गया। हादसे के समय एसयूवी में दो महिलाओं सहित पांच लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। पहले हादसे के कुछ देर बाद, मऊ की तरफ से एक और तेज रफ्तार ट्रेलर आया। इस ट्रेलर के चक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.