आजमगढ़, अप्रैल 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय राज्यस्तरीय 15 वर्षीय कबड्डी बालक चयन प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। फाइनल मैच वाराणसी मंडल बनाम आगरा मंडल के बीच खेला गया। आगरा मंडल ने वाराणसी मंडल को 18-13 के अंतर से हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया। विजयी खिलाड़ियों और टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में सुखदेव पहलवान स्टेडियम में तीन और चार अप्रैल को राज्य स्तरीय 15 वर्षीय बालक कबड्डी चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल मैच वाराणसी मंडल बनाम आजमगढ़ मंडल के बीच खेला गया। जिसमें वाराणसी ने आजमगढ़ मंडल को 30-13 के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफइानल मैच झांसी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.