वाराणसी के हाईफाई शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में मिली युवक की लाश; शरीर पर ब्लेड से चोट के निशान
नई दिल्ली, मई 8 -- वाराणसी के व्यस्ततम इलाके मलदहिया स्थित 'विनायक प्लाजा' में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिसर के ए-ब्लॉक के दूसरे तल पर एक 28 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान दक्षिण भारतीय युवक के रूप में हुई है। शव की हालत और घटनास्थल के साक्ष्यों ने पुलिस के सामने हत्या और आत्महत्या का पेचीदा सवाल खड़ा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, विनायक प्लाजा के ए-ब्लॉक के दूसरे तल पर एक खाली दुकान के बगल में स्थित पोर्च में युवक का शव पीठ के बल पड़ा मिला। इस जगह पर एसी के आउटडोर उपकरण और कुछ कबाड़ रखा हुआ था। सूचना मिलते ही सिगरा इंस्पेक्टर संजय मिश्रा, एसओजी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल, एडीसीपी वैभव बांगर और एसीपी चेतगंज शुभम सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से निरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.