वाराणसी, मार्च 4 -- Varanasi News: वाराणसी के सुजाबाद-डोमरी स्थित 'नमो वन' में एक घंटे में ढाई लाख से अधिक पौधों के रोपण का विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद अब नगर निगम और प्रशासन इन पौधों के संरक्षण के लिए हाई-टेक मॉडल अपना रहा है। एक तरफ जहाँ पौधों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और ड्रोन तैनात किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस वन को लेकर भ्रामक खबरें फैलाने के आरोप में कानूनी चाबुक भी चला है। यूट्यूबर समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।'ड्रोन दीदी' करेंगी सिंचाई, पुलिस संभालेगी मोर्चा मंगलवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने डोमरी क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्णय लिया गया कि रोपे गए ढाई लाख पौधों की निगरानी के लिए पूरे वन क्षेत्र में 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और दो ड्रोन कैमरों से नियमि...