बरेली, मार्च 13 -- वाराणसी मंडल के औंड़िहार-भटनी रेल खंड पर स्थित लार रोड-सलेमपुर-पिवकोल स्टेशनों के बीच पैच डबलिंग कार्य के चलते आज से 25 मार्च तक ब्लॉक रहेगा। प्री-नान इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य किये जाएंगे। इसलिए ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं नियंत्रण/पुनर्निर्धारण कर संचालन होगा। नॉन इंटरलॉक कार्य पूर्ण होने के बाद 25 मार्च को रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमंडल द्वारा ट्रैक का संरक्षा परीक्षण किया जायेगा। ब्लॉक के चलते बरेली होकर जाने वाली भी कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।मार्ग परिवर्तन- 18 से 25 मार्च- 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-फेफना-इंदारा-मऊ के रास्ते चलेगी- 22 से 24 मार्च-14006 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी ...