सासाराम, जनवरी 23 -- परसथुआ, एक संवाददाता। वसंत पंचमी के मौके पर शुक्रवार को सिलौंधा में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में बनारस के पहलवानों का दबदबा रहा। वाराणसी के सनी पहलवान, सुरेन्द्र पहलवान, सुजीत पहलवान व रोहित पहलवान ने अपने प्रतिद्वंदी पहलवान को धूल चटाकर बाजी मार ली। जबकि बुद्ध राम पहलवान खड़सरा कर्मनाशा ने कैमूर के बृजेन्द्र को पटखनी दी। कुश्ती हारने वालों में सुभाष पहलवान जलहरा व सुरेन्द्र गाजीपुर रहे। उद्घाटन सरपंच अशोक कुमार व कन्हैया राय ने किया। निर्णायक श्री निवास यादव व सुरेन्द्र सिंह थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...