वाराणसी के नए नवेले क्रिकेट स्टेडियम में भी होगी चौके-छक्कों की बौछार, सामने आया BCCI का प्लान
नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश और प्रदेश को एक नया इंटरनेशनल स्टेडियम मिलने वाला है। भागवान शिव की थीम पर बने वाराणसी के नए नवेले स्टेडियम में वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के मैच हो सकते हैं और उन मैचों के आधार पर इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के मैचों का रास्ता भी खुल सकता है। डब्ल्यूपीएल के मैच अगले साल जनवरी और फरवरी में आयोजित होंगे, जबकि आईपीएल का आयोजन मार्च से मई तक होता है। दैनिक जागरण में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यूपीएल संचालन परिषद की बैठक में मुंबई और वडोदरा के साथ वाराणसी को भी वुमेंस प्रीमियर लीग के मैचों के लिए चिन्हित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.