वाराणसी, अप्रैल 14 -- वाराणसी। वाराणसी की भूमि उमर का चयन भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी के कैंप में हुआ है। शिविर एनसीए बेंगलुरु की ओर से सूरत में चल रहा है। महमूरगंज के प्रशांत गुप्ता की पुत्री भूमि उमर वर्तमान में उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 महिला टीम की कप्तान हैं। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन और लगातार अच्छे खेल के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। भूमि ने क्रिकेट की बारीकियां आनंद क्रिकेट अकादमी और विवेक सिंह क्रिकेट अकादमी से हासिल की थीं। आनंद अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक पीपी आनंद ने बताया कि वह वाराणसी की पहली ऐसी महिला क्रिकेटर हैं, जिन्हें एनसीए कैंप में जगह मिली है। यह भी पढ़ें- छात्रावास में दाखिले के लिये 15 अप्रैल से शुरू होंगे केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर भूमि के चयन पर कैंट विध...