वाराणसी का युवक चुनार पुल से कूदा, नाविकों ने बचाया
मिर्जापुर, मई 17 -- चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बालूघाट पक्का पुल से रविवार शाम चार बजे वाराणसी के युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। घाट पर मौजूद नाविकों ने कुछ ही देर में उसे सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आने से उसे मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। युवक ने आत्मघाती कदम उठाने का कारण पुलिस को नहीं बताया है। कस्बा चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि वाराणसी के रोहनिया के बसंतपट्टी दादीपुर निवासी 20 वर्षीय लवकुश विश्वकर्मा पुत्र रामनरेश विश्वकर्मा बढ़ई था। वह अखरी बाईपास दुकान पर काम करता था। रविवार शाम वह दुकान पर गया था, जहां से साइकिल लेकर चुनार बालूघाट स्थित पक्का पुल पहुंचा। यह भी पढ़ें- गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का उतराया मिला शव पुल पर साइकिल खड़ी कर वह गंगा में कूद गया। युवक के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.