वाराणसी का नमो घाट नीले मैट से ढंका, एयर शो से पहले कौतुहल बना सेना का हेलीकॉप्टर
नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। वाराणसी में वायु सेना के एयर शो के मद्देनजर टेक्निकल तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। नमो घाट की सीढ़ियां नीले कारपेट से ढंक दी गई हैं। फेज-2 तक जाने के लिए गैलरीनुमा विशेष रास्ता बनाने का काम अंतिम चरण में है। इस दौरान तिरंगा लगे वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने कई चक्कर लगाए। कौतूहलवश लोग देखते रहे और उसे कैमरे में कैद करते रहे। नमो घाट के दोनों फेज के अलावा राजघाट और भैंसासुर घाट पर वीआईपीजनों के लिए कैनोपी लगा दी गई हैं। राजघाट और भैंसासुर घाट पर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। नमो घाट पर मीडिया को भी जाने से रोक दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से यहां किसी तरह की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी प्रतिबंधित कर दी गई है। नमो घाट पर रविवार को कम्यूनिकेशन सेटअप की टेस्टिंग की गई। 22, 24 और 25 अक्टूबर को एय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.