लोहरदगा, फरवरी 11 -- लोहरदगा, संवाददाता।बीएस कालेज क्रिकेट स्टेडियम लोहरदगा में चल रहे नेशनल लेवल बलदेव साहू टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम आठ मुकाबले में छत्तीसगढ़ के भिलाई की टीम और उत्तर प्रदेश के वाराणसी टीमें अपने-अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। गुरुवार को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। ग्यारह फरवरी को खेले गए पहले मैच में एनकेएस भिलाई की टीम ने बंगाल के आद्रा स्थित साउथ ईस्टर्न रेलवे की टीम को 37 रनों से हरा दिया। टॉस जीत कर पहले फील्डिंग का फैसला साउथ ईस्टर्न रेलवे आद्रा ने किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नकेएस भिलाई की टीम ने आठ विकेट खोकर 141रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।टीम की ओर से दिव्य प्रकाश ने 30, आदित्य मिश्रा 28 रन और पॉल ने 22 रनों की पारी खेली। साउथ ईस्टर्न रेलवे आद्रा की टीम के ओर से आदित्य कुमार और ...