वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी। लखनऊ के कोचिंग संस्थान में अगलगी की घटना के बाद सक्रिय वीडीए ने दूसरे दिन बुधवार को भी जांच का क्रम जारी रखा। इस दौरान बनारस और चंदौली के 35 संस्थानों को सील किया गया। इनमें चंदौली के 12 कोचिंग संस्थान शामिल हैं। मानचित्र स्वीकृति एवं भवन मानकों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई है। पांडेयपुर नई बस्ती में सौरभ मौर्या की रैंकर्स कोचिंग, लक्ष्मणपुर में अशोक सिंह के टीआरआई क्लासेज, भरलाई में शीतल कुशवाहा के एपेसिस ट्यूटोरियल, सिकरौल में दीप्ति तिवारी की कौटिल्य एकेडमी और प्रभात सिंह के महावीर मंदिर रोड स्थित मोमेंटम कॅरियर क्लासेज को सील किया गया। यह भी पढ़ें- 15 कोचिंग सेंटर-लाइब्रेरी और तीन जिम सेंटर किए सील चेकिंग प्रक्रिया जारी टैगोर टाउन कॉलोनी में रमेश सोनकर की ओर से संचालित कौटिल्य एकेडमी 300 वर्ग मीटर क्षेत्...