लखीमपुरखीरी, अप्रैल 12 -- जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय बालिका वर्ग की एथलेटिक्स मीट में आगरा-ए कलस्टर चैम्पियन बना। यहां की छात्राओं का दबदबा रहा। वहीं वाराणसी-ए कलस्टर दूसरे स्थान पर रहा है। चयनित छात्राओं को नेशनल एथलेटिक्स मीट में खेलने का मौका मिलेगा। जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में शुक्रवार को रीजनल एथलेटिक्स मीट की शुरुआत मुख्य अतिथि डीसी मनरेगा अमित सिंह परिहार ने किया था। इसमें उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के 89 जवाहर नवोदय विद्यालयों के 8 संकुलों लखनऊ ए व बी, वाराणसी ए व बी, आगरा ए व बी, हरिद्वार ए व बी की 187 छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। घोषित नतीजों में आगरा-ए क्लस्टर ने इस बार परचम लहराते हुए चैम्पियन ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं वाराणसी-ए क्लस्टर दूसरे स्थान पर रहा है। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन शिक्षिका नूपुर ग...