मिर्जापुर, जुलाई 17 -- मिर्जापुर। वाराणसी एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान बुधवार को एक यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी गांव निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उनका चचेरा भाई 33 वर्षीय अंकुर जायसवाल को मुंह का कैंसर हुआ था। इलाज के बाद वह स्वस्थ था। मुंबई मजदूरी करने गया था। बुधवार को मुंबई से वापस घर आ रहा था। बीच रास्ते में उसकी अचानक तबीयत खराब हुई और ट्रेन में ही मौत हो गई। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव होने पर जीआरपी ने ट्रेन से शव को नीचे उतारा और मोर्चरी हाउस भेज दिया। यह भी पढ़ें- मुजफ्फर नगर में ट्रेन से गिरकर मधुबन के युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...