बाबतपुर (वाराणसी) हिन्दुस्तान, मार्च 6 -- उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार की सुबह धुंध और कम दृश्यता (Visibility) के कारण हवाई यातायात बाधित रहा। खराब मौसम के चलते दिल्ली से वाराणसी आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को रनवे पर उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी। आसमान में कई चक्कर काटने के बाद, सुरक्षा कारणों से पायलट ने विमान को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया। इसी विमान को वाराणसी से दिल्ली जाना था। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।दृश्यता कम होने से एटीसी ने नहीं दी अनुमति जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान संख्या IX 1225 शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से अपने निर्धारित समय सुबह 6:50 बजे 157 यात्रियों को लेकर रवाना हुआ था। व...